ताजा खबरेंपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबई

मुम्बई से सटे उल्हासनगर में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ रेप

682

महाराष्ट्र में महिला सुरक्षा सवालों के कठघरे में है। मुम्बई, वसई, अमरावती और पिम्परी की बलात्कार की घटनाओं ने प्रदेश की जनता को हिलाकर रख दिया है। इस बीच मुम्बई से सटे उल्हासनगर में भी हथौड़े के डर दिखाकर एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे उल्हासनगर शहर में सनसनी फैल गई है।

पुलिस ने बताया यह घटना शुक्रवार रात को हुई। रेप को लेकर पुलिस ने 35 वर्षीय आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। कल्याण रेलवे पुलिस ठाणेके एक अधिकारी ने बताया कि लड़की अपने दोस्तों के साथ शिरडी से लौटते हुए उल्हासनगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में स्काईवॉक पर थी। जब आरोपी लड़की को पास के रेलवे क्वार्टर में एकांत कमरे में ले गया और उससे कथित तौर पर बलात्कार किया।

जिसके बाद पीड़ित लड़की के परिवार के सदस्यों ने कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी को गिरफ्तार कर पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पीड़िता को सिर पर भी चोटें आई हैं। पीड़ित बच्ची का उल्हासनगर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – मुम्बई पुलिस के इंस्पेक्टर की दादागिरी

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़