मुम्बई के साकीनाका इलाके में 32 वर्षीय महिला के साथ बलातकार जैसा जघन्य अपराध हुआ था। वहीं इलाज के दौरान महिला की घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में मृत्यु हो गई। इस घटना ने पूरे मुम्बई में सनसनी फैला दी है। बलात्कार करने वाले दरिंदे ने पीड़ित महिला के गुप्तांग में लोहे की रोड डाल दी। जिससे रेपिस्ट के खिलाफ जनता के मन में बहुत ज्यादा आक्रोश हैं।
वहीं इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग का दल मुम्बई पहुंचा है। महिला आयोग के सदस्य पीड़िता के परिवार से मिलेगा। आपको मालूम हो कि बलात्कार पीड़िता अपने पीछे 2 बच्चियों को छोड़ गई है। जिसकी जवाबदारी राज्य सरकार ने उठाने की घोषणा की है।
बता दें कि, ‘कल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल से चर्चा करने के बाद साकीनाका रेप केस को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का आदेश दिया है।
Reported By – Rajesh Soni
Also Read –बाप्पा महाराष्ट्र सरकार को सद्बुद्धि दें-फड़णवीस