ताजा खबरें

सगी बहनें करती है चोरी का काम;मुंबई के हर पुलिस स्टेशन में तीनों के खिलाफ दर्ज है मामले

455

मुंबई(Mumbai) : मुंबई कस्तुरबा मार्ग पुलिस स्टेशन की हद में हुई चोरी के मामले को सुलझाते हुए क्राइम ब्रांच यूनिट 12 ने तीन सगी बहनों को कुर्ला इलाके से गिरफ्तार किया है जिनमे ऊपर चोरी के दर्जनों मामले दर्ज है। यह तीनों महिलाएं काफी शातिर है;दिन दहाड़े सुनसान सोसाइटी में घुसकर चोरी कर फरार हो जाती है । क्राइम ब्रांच ने इनके पास से चोरी के 4 सोने का रिंग 4 मोबाइल फोन और 24 हजार कैश जब्त किया है। पकड़ी गई तीनो बहनों का नाम सुजाता शंकर सकट (३५) सारिका शंकर सकट (३०) मिना उमेश इंगळे (२८) है।

गौरतलब है कि 29 नंवबर को देवेंद्र लादुलाल बुधगर नामक व्यक्ति के घर मे घुसकर 37 अंदर रखे लॉकर से करीब 4,86,000/-कीमत के सोने के गहने और कैश चोरी होने की शिकायत कस्तुरबा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई थी। लगातार हो रही इलाके में चोरी की घटना की जांच के लिए क्राइम ब्रांच ने इलाके में सीसीटीवी खंगालना शुरू किया। सीसीटीवी फूटेज में तीन संशयस्पद महिलाएं दिखाई दी। जांच में पता चला कि यह वही महिलाएं है जो घर मे घुसकर चोरी करती है।

कैमरे में दिखने वाली महिला एक ऑटो रिक्सा में चढ़ती हुई नजर आई.पुलिस ने उक्त ऑटो रिक्सा की जानकारी निकालकर उस महिला के ठिकाने का पता लगाई। तांत्रिक जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच के सपोनि रासकर, मपोउनि शेख, पोह बागवे, मपोह पाटील की टीम ने उन महिलाओं को कुर्ला इलाके से हिरासत में लेकर पूछताछ की ;इन तीनों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें कस्तुरबा पुलिस के हवाले कर जब्त गहने और पैसे भी हवाले कर दिए है।

पकड़ी गई महिला आरोपियों पर वनाराई पुलिस स्टेशन,विक्रोली पोलिस स्टेशन,मुलुंड,डोम्बिवली, जुहू, सांताक्रुज,कांदीवली, घाटकोपर,ठाणे नगर पुलिस स्टेशन सहित दर्जनों मामले सभी महिलाओं पर दर्ज है। जांच में यह पता चला है कि यह शातिर चोर महिलाएं बहनें है। कुर्ला की रहने वाली है। इनका पूरा खानदान चोरी करने का काम करता है। इन सभी पर मुंबई के दर्जनों पुलिस स्टेशन में चोरी घरफोडी के मामले दर्ज है।

Also Read :- https://metromumbailive.com/policemans-hand-burnt-while-extinguishing-firecrackers-in-mumbais-mahim/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़