ताजा खबरें

वसई विरार आयुक्तालय क्षेत्र में बढ़ रही है चोरी

514

वसई (Vasai): वसई विरार आयुक्तालय क्षेत्र अंत

र्गत आने वाले अचोले पुलिस स्टेशन अंतर्गत BMW व जगुआर जैसी महंगी सायकिले चोरी होने की वारदाते काफी बढ़ती जा रही थी;वही पुलिस वरिष्ठों के आदेश पर अचोले क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले में सरगर्मी से जांच पड़ताल में जुट गई और चोर का सुराग खगालने लगी,,वही क्राइम ब्रांच की टीम ने सायकल चोरी हुई घटना स्थल पर लगे CCTV का बारीकी से निरीक्षण कर व तकनीकी जानकारी के आधार क्षेत्र का दौरा करना शुरू किया।

उसी समय पुलिस पेट्रोलिग के दौरान एक महंगी सायकल पर जा रहे राजकुमार गिरीश मेवाड़ा नामक १८ वर्षीय युवक को शक के आधार पर पुलिस स्टेशन ले आए और जब उससे सख्ती सेo पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूला वही पुलिस को उसके पास एक लाख के लगभग की 11ब्रांडेड कंपनी की महंगी सायकल बरामद हुई है। वही इस चोर के पकड़े जाने से 4आपराधिक मामलों का भी खुलासा हुआ है। आँगे की जांच अचोले पुलिस कर रही है।

Also Read:-https://metromumbailive.com/policemans-hand-burnt-while-extinguishing-firecrackers-in-mumbais-mahim/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़