भारत में कोरोना की तीसरी लहर जारी है। हालांकि, देश में लगातार तीसरे दिन मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 6 हजार 64 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। जबकि शनिवार को कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख 33 हजार थी। अच्छी बात यह है कि पिछले 24 घंटे में 2 लाख 43 हजार 495 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
हालांकि 22 लाख 49 हजार 335 लोग अब भी कोरोना से संक्रमित हैं। देश में कुल एक्टिव मरीज 5.69 प्रतिशत हैं। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14 लाख 74 हजार 753 सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 20.75 फीसदी लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 23 जनवरी 2022 तक देशभर में 162 करोड़ 26 लाख 7 हजार कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। वहीं, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक अब तक करीब 71.69 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.24 फीसदी है। और ठीक होने की दर 93.07 फीसदी है। देश में एक्टिव मरीज 5.69 प्रतिशत हैं। भारत अब कोरोना सक्रिय मामलों के मामले में दुनिया में छठे स्थान पर है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। भारत में अमेरिका और ब्राजील के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।