ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

मुंबई में कल की रात रही सबसे ठंडी, इतने डिग्री तक गिरा तापमान

156

देशभर में जारी ठंड का कहर जारी है।जिसका असर मुंबई में भी साफ महसूस किया जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र में शनिवार और रविवार को बेमौसम बारिश हुई। मुंबई में बेमौसम बारिश की वजह से शहर के तापमान में भारी गिरावट आई है। मुंबई के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले एक से दो दिनों तक मुंबई में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी।

मुंबई में पिछले साल की तुलना में इस साल ठंड ज्यादा है। मुंबई में आमतौर पर बहुत ठंड नहीं होती है। लेकिन बेमौसम बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। इसके अलावा राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। कल प्रदेश की राजधानी मुंबई का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नासिक, पुणे और औरंगाबाद जैसे शहरों में अधिक्तम तापमान 25 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। धूल भरी आंधी का असर भी देखने को मिला।

भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिमी चक्रवात के कारण अगले तीन से चार दिनों तक मुंबई सहित राज्य में तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है। राज्य में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है। जिसके कारण राज्य में ठंड बढ़ी है। और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

 

Reported by: Rajesh Soni

Also Read:  ओमिक्रोन पर बूस्टर डोज कारगर नहीं- WHO

 

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x