ताजा खबरें

देवगिरी एक्स्प्रेस में 10 से 15 यात्रियों के साथ हथियार की नोक पर हुआ लूटपाट

133

कल्याण : कुछ महीनों से एक्सप्रेस ट्रेनों में चोरी लूटपाट की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है मंगलवार को देवगिरी एक्सप्रेस ट्रेन में 10 से 15 यात्रियों के साथ लूटपाट करने वाले 8 आरोपियों को कल्याण रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं, जिनमे दो नाबालिग लड़के शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, 6 दिसंबर सुबह साढ़े चार बजे सिकंदराबाद से मुंबई की ओर आ रही देवगिरी एक्सप्रेस ट्रेन कसारा स्टेशन से मुंबई के लिए रवाना हुई। उसके बाद बोगी नम्बर एस – 1, एस-2 में विभिन्न सीटो पर यात्रा कर रहे 8 अज्ञात चोरों ने 10 से 15 यात्रियों के दोनों हाथ पकड़कर, गाली गलौज देते हुए, तमाचा मारते हुए जान से मारने की धमकी दी।

गले पर धारदार चाकू रखकर जान से मारने की धमकी देते हुए यात्रियों के पैंट की जेब से नकदी निकाल लिए, इसी ट्रेन में यात्रा कर रहे रोनी नामक व्यक्ति ने कल्याण रेलवे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इस घटना जानकारी मिलते ही गुप्त खबरी के जरिए इन चोरो के बारे जानकारी प्राप्त की सभी चोर दादर रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले हैं।

कल्याण रेलवे पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुकेश ढगे ने एक पुलिस टीम बनाकर दादर के लिए रवाना किया। उसके बाद दादर रेलवे पुलिस की मदद से रोहित संजय जाधव ( 21 ), विलास हरी लांडगे ( 26 ), कपिल उर्फ प्रकाश रमेश निकम ( 19 ) करण शेषराव वाहने ( 23 ), राहुल राजु राठोड ( 19 ), निलेश सुभाष चव्हाण ( 19 ) और 2 नाबालिग ( 17 वर्ष ) के चोरो को हिरासत में लिया। तहकीकात करने के बाद इन आरोपियों के खिलाफ धारा 395, 397, 323, 504, 506 (2) आई.डी.वी.नं. के साथ मापोका धारा 37 (9) (सी) 135 बी.आरई के साथ धारा 137, 145, 153 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया, ये सभी आरोपी औरंगाबाद के निवासी हैं। इन आरोपियों के पास से धारदार हथियार और नकदी जब्त कर लिए गए। साथ ही 6 आरोपियों को रेलवे कोर्ट में पेश किया गया जहां इन्हें 11 दिसंबर तक पुलिस रिमांड में रखने का आदेश दिया गया।

Also Read: कालानी महल मारपीट मामला में कमलेश निकम गिरफ्तार

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x