मुंबई (Mumbai) के साकी नाका इलाके में रेप की शिकार एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसके गुप्तांग में लोहे की रोड डाला गई थी। इस घटना से एक बार फिर मुंबई हिल गई। वहीं इस घटना को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस का भी बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा कि, ‘इस तरह के केस को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। खुद मुख्यमंत्री ठाकरे चीफ जस्टिस ऑफ बॉम्बे से विनंती करें कि केस को डेसिगनेटेड फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। ताकि इन दरिंदों को सजा मिल सके। वहीं फडणवीस ने आरोपियों के लिए फांसी की मांग की है।
फड़णवीस ने आगे कहा कि, ‘इस तरह की घटना बार -बार देखने को मिल रही है। जिसके कारण लोगों को असुरक्षित माहौल का एहसास हो रहा है। यह महाराष्ट्र को शोभा नहीं देती है।
वहीं शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भी घटना की निंदा करते हुए विश्वास जताया है कि, ‘हम पीड़िता को न्याय दिलाएंगे। लेकिन घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
आपको मालूम हो कि, ‘अस्पताल ले जाते वक्त महिला की हालत गंभीर थी। उसका मुंबई के राजावाड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस बीच पुलिस ने मामले में आरोपी मोहन चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला के साथ 9 सितंबर की रात दुष्कर्म किया गया था। उसके बाद उसके गुप्तांग में रोड डालने की कोशिश करके उसे अमानवीय रूप से प्रताड़ित किया गया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता को वेंटिलेटर पर रखा गया था। महिला की आंतें निकल चुकी थीं। इसलिए डॉक्टरों को उसका ऑपरेशन करना पड़ा।
Report by : Rajesh Soni
Also read : केंद्र ने सीरम को दिया 66 करोड़ वैक्सीन का आर्डर