ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

महिला पत्रकार के पहनावे पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर विवादों में घिरे संभाजी भिड़े

162

श्री शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्तान के संस्थापक और सुप्रीमो संभाजी भिड़े (Supremo Sambhaji Bhide)अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर संभाजी भिड़े विवादों में घिर गए हैं।

दरअसल, भिड़े ने एक महिला पत्रकार से बात करने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि उस महिला पत्रकार ने बिंदी नहीं लगाई थी। उन्होंने कहा कि, “हमें लगता है कि हर महिला भारत माता का अवतार है। और भारत माता विधवा नहीं है. तुम बिंदी लगाओ, फिर मैं तुमसे बात करूंगा।” अब इस बयान को लेकर संभाजी भिड़े की चौतरफा निंदा हो रही है।

वहीं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी ने भी संभाजी भिड़े के बयान की तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि, “मैं भिड़े गुरुजी का सम्मान करती हूं। वो हिंदुत्व के स्तंभ है। लेकिन मैं निजी तौरपर यह कहना चाहती हूं कि महिलाओं को किस बर्ताव करना है यह उन्हें कोई न सिखाएं, उनका आदर और सम्मान करें।

आपको बता दें कि, इससे पहले भी
संभाजी भिड़े ने अपने विवादित बयानों को लेकर विवादों में घिर चुके हैं।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/special-ganesha-darshan-yatra-for-senior-citizens-on-amrit-mahotsav-of-independence/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x