महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार और राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी के बीच आये दिन किसी ना किसी बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं चलती रहती हैं। अब एक बार फिर 12 विधायकों की लिस्ट को लेकर राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच तनातनी देखी जा रही है। बॉम्बे उच्च न्यायालय ने भी राज्यपाल कोशियारी को भी संविधान के तहत काम करने की सलाह दी है।
हालांकि इस मुद्दे पर बात करते हुए शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भगत सिंह कोशियारी की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘राज्यपाल एक अच्छे इंसान हैं। मैं उन्हें करीब से जानता हूँ। लेकिन राज्यपाल पर पार्टी का प्रेशर हूं। किसी भी राज्यपाल की नियुक्ति राजनीतिक ही होती है। लेकिन उनपर जिम्मेदारी होती है।
राउत ने आगे कहा कि, ‘कोशियारी को संविधान के तहत काम करना चाहिए। इसको लेकर बॉम्बे उच्च न्यायालय ने राज्यपाल को फटकार भी लगाई है। क्योंकि राज्यपाल विधायकों के लिस्ट के बारे में जानकारी नहीं दे रहे थे। हालांकि इस पर नवाब मलिक की अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
इसके अलावा राउत ने कहा कि, ‘राज्यपाल को किसी पार्टी का प्रतिनिधित्व ना करते हुए अपने दायित्व का निर्वाहन करना चाहिए। मैं कोशियारी को तब से जानता हूँ, जब वह मुख्यमंत्री थे, जब वे सांसद थे, मैंने उनके साथ काम किया है। उनके व्यवहार से पता चलता है कि वें किसी राजनीतिक दल के लिए काम कर रहे हैं। उन्हें संवैधानिक दायरे में रहकर काम करना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि राज्यपाल जल्द 12 विधायकों के बारे में निर्णय लेंगे।
Report by : Rajesh Soni
Also read : बाढ़ ग्रस्तों की मदद के लिए राजू शेट्टी आक्रामक-टाइटल एंड थंब नेल