ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

संजय राउत की गई जासूसी, फ़ोन हुआ था टैप

151

देश में एक बार फिर फ़ोन टैपिंग का मामला गरमा सकता है। क्योंकि शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut)का फ़ोन टैप किया गया था। यह जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है। राउत की फ़ोन टैपिंग एक IPS अधिकारी द्वारा कराई गई थी। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

श में एक बार फिर फ़ोन टैपिंग का मामला गरमा सकता है। क्योंकि शिवसेना नेता संजय राउत का फ़ोन टैप किया गया था। यह जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है। राउत की फ़ोन टैपिंग एक IPS अधिकारी द्वारा कराई गई थी। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दरअसल, मुम्बई पुलिस ने IPS रश्मि शुक्ला समेत अन्य लोगों के खिलाफ
दक्षिण मुंबई के कोलाबा पुलिस थाने में बुधवार दर्ज FIR में दावा किया कि रश्मि शुक्ला द्वारा संजय राउत और एनसीपी नेता एकनाथ खडसे का फोन टैप कराया गया था। यह फ़ोन टैपिंग साल 2019 में “निहित राजनीतिक स्वार्थ” के चलते कराई गई थी। हालांकि इससे पहले आज बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्ला को पुणे में दर्ज ऐसे ही एक मामले में गिरफ्तारी से छूट दे दी।

फ़ोन टैपिंग के दौरान महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी। उस दौरान वर्तमान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के फोन कथित रूप से टैप करने के संबंध में पुणे पुलिस ने शुक्ला के विरुद्ध बून्द गार्डन पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

Reported By :- Rajesh Soni

Also read :- https://metromumbailive.com/ncbs-important-findings-in-shahrukh-khans-son-aryan-khan-drug-case-international-drugs-racket-racket/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x