ताजा खबरें

शरद पवार को मिली जान से मारने की धमकी ,अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

452

एनसीपी (NCP)प्रमुख शरद पवार को मुंबई के सिल्वर ओक स्थित उनके घर पर एक अज्ञात व्यक्ति नई फ़ोन कर जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकरी के मुताबिक शख्स ने फ़ोन कर मुंबई आकर शरद पवार को पिस्तौल से मारने की धमकी दी। सूत्रों के मुताबिक अज्ञात कॉलर ने हिंदी में धमकी दी। बंगले पर तैनात थानाध्यक्ष की तहरीर पर गादेवी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आपको बतादें की कल ही एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने अपना 82 वां जन्मदिन मनाया था जिसके चलते उनके घर पर कई लोगों ने उनसे मुलाक़ात भी की थी।

Also Read :- https://metromumbailive.com/in-mumbais-khar-a-minor-blackmailed-a-girl-by-making-an-obscene-video/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़