ताजा खबरें

3 इडियट्स फिल्म की तरह वीडियो कॉल पर हुई महिला की डिलीवरी, लेकिन दोनों की गई जान

488

3 इडियट्स(3Idiots)फिल्म जो कई सालों पहली रिलीज़ हुई थी उसके बारे में तो सभी को याद होगा किस तरह से आमिर खान ने वीडियो कॉल की मदद से उस फिल्म में महिला की डिलीवरी की थी अब वैसे ही एक घटना पंजाब के मानसा से सामने आ रही है। लेकिन इस घटना में महिला और बच्चे की मौत हो गई

पंजाब के एक सरकार अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है।फिल्म थ्री इडियट्स को असल में एक सरकारी डॉक्टर ने रीक्रिएट किया लेकिन यह लापरवाही खतरनाक हो गई है। जहाँ डिलीवरी के दौरान मां और उसके बच्चे की मौत हो गई। महिला और नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा मचा दिया। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के लिए कोई डॉक्टर नहीं था। जैसे ही महिला को दर्द होने लहगा तो अस्पताल स्टाफ ने तुरंत डॉक्टर को बुलाया, लेकिन डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचे। डॉक्टर ने कर्मचारियों से वीडियो कॉलिंग कर डिलीवरी कराने को कहा जिस दौरान माँ और बच्चे दोनों की ही मौत हो गई।

यह घटना पंजाब मेंआग की तरह फैल गई। इस घटना के बाद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व विधायक विजय सिंगला ने अस्पताल का दौरा कर मामले की जानकारी ली. उसके बाद अस्पताल ने मामले की जांच की है और कहा है कि डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Also Read :- https://metromumbailive.com/know-petrol-diesel-karate-today/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़