ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

गणेश उत्सव के मद्देनजर भिवंडी और मुंब्रा पर रहेगी विशेष नजर

153

पिछले दिनों मुंबई (mumbai)में एक फाइव स्टार होटल में बम रखने की खबर ने लोगों को डरा दिया था। इसके बाद से ही मुंबई -ठाणे सहित राज्य के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है। इसके तहत मुंबई एवं ठाणे पुलिस ने भी गणेश उत्सव के दौरान संवेदनशील इलाकों में मुखबिरों को अलर्ट कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है। विशेषकर मुंब्रा और भिवंडी में खास नजर रखी जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस के खबरी हमेशा ही जानकारी इकट्ठा कर अपराधियों को पकड़ने में पुलिस की मदद करते हैं। आपको बता कि हालही में सहार के ललित होटल में बम रखने की धमकी मिली थी। इस धमकी के बाद महाराष्ट्र पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ गई।

सभी पुलिस आयुक्तों को अपने -अपने क्षेत्रों में गणेश उत्सव के दौरान विशेष इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं। इसी के तहत ठाणे पुलिस ने अपने क्षेत्र में आने वाले संवेदनशील इलाकों में गुप्त जानकारी देने वाले खबरी नेटवर्क को एक्टिव कर जानकारी इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। वहीं गणेश उत्सव के मद्देनजर ठाणे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/nikhil-siddharths-kartikeya-2-became-20-crores/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x