ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

ओबीसी आरक्षण को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन

155

महाराष्ट्र में ओबीसी (OBC) समाज के राजनीतिक आरक्षण रद्द होने के बाद से राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। वहीं कई संगठन भी ओबीसी आरक्षण को लेकर लगातार मोर्चा निकाल रहे हैं।

इस कड़ी में ओबीसी का राजनीतिक आरक्षण समाप्त होने के बाद आज महाराष्ट्र के गवली समाज संगठन द्वारा गवली समाज प्रदेश अध्यक्ष हीरामन गवली और धुले नगर निगम के नवनियुक्त उप महापौर भगवान गवली की उपस्थिति में धुले में क्यूमेन क्लब परिसर में आंदोलन का आयोजन किया गया था।

इस मौके पर महाराष्ट्र गवली समाज संगठन की ओर से राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया.

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष हीरामन गवली ने कहा कि राज्य सरकार को ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण को तुरंत बहाल करने का प्रयास करना चाहिए। संगठन ने पूरे ओबीसी समुदाय की जातिवार जनगणना की भी मांग की है।

इस मौके पर बड़ी संख्या में महाराष्ट्र गवली समाज संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी आंदोलन में शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग की कि राज्य सरकार ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण को फिर से हासिल करे।

Report by : Rajesh Soni

Also read : मुम्बई में वैक्सीनशन सेंटर के बाहर लोगों की भारी भीड़

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x