सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)के सुसाइड को ढाई साल हो चुके हैं। जिस मकान में सुशांत ने आत्महत्या की, उसे पिछले ढाई सस्लों से कोई किराएदार नहीं मिल रहा था।ऐसे में जानकारी सामने आई है कि इस घर को जल्द ही किराएदार मिल गया है। सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा इलाके में समुद्र के सामने वाले फ्लैट में रहते थे।इस डुप्लेक्स फ्लैट में चार बेडरूम हैं।मोंट ब्लांक सोसाइटी के इस फ्लैट का किराया 5 लाख रुपये प्रति महीने है। सुशांत इस फ्लैट का हर महीने का किराया साढ़े चार लाख रुपए चुका रहे थे। लेकिन सुशांत की मौत के बाद उन्हें किराएदार नहीं मिल रहा था।इस घर का मालिक विदेश में रहता है। सुशांत के निधन और उसके बाद हुए विवाद के मद्देनजर, मकान मालिक ने फिल्म उद्योग की शख्सियत को अपना फ्लैट किराए पर नहीं देने का फैसला किया है।जानकारी के मुताबिक सुशांत के इस फ्लैट को जिसने किराये पर लिया है वो प्रति महीने 5 लाख का भुगतान करेंगे और इसके साथ ही उन्होंने 30 लाख सिक्योरिटी डिपाजिट भी भर रखा है।
Also Read :-https://metromumbailive.com/dhananjay-munde-reached-mumbai-from-latur-by-air-ambulance-will-be-treated-at-breach-candy-hospital/