दिल्ली (Delhi)में डीटीसी बस में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने एक महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया. लेकिन इसके बाद जैसे ही उस बस में मौजूद अधिकारी वीडियो बनाता है, ये शख्स उसके सामने रोता हुआ नजर आता है. वीडियो में अधिकारी द्वारा पूछे जाने पर व्यक्ति ने अपनी जानकारी दी, जिसके अनुसार यह शखस बिहार का रहने वाला है और उसका नाम जाकिर बताया जा रहा है. दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के मार्शलों ने आरोपी को एक महिला को प्राइवेट पार्ट दिखाने के आरोप में पकड़ा
इस वीडियो में देख सकते हैं कि मार्शल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और कहा कि आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस वीडियो में जाकिर को रोता देख लोगों ने भी हैरानी जताई कि कहीं जानबूझकर शख्स को फंसाया तो नहीं जा रहा है. लेकिन जाकिर अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करता नहीं दिख रहा है. ये आरोपी जूते की कारोबार है।
वहीं, इस तरह की घटना पहली बार नहीं है। पिछले साल इसी तरह के एक शख्स ने इंदौर की एक मस्जिद के अंदर एक महिला के सामने अपने गुप्तांग को दिखाया था. तो इस तरह की बात कई बार मुंबई की लोकल में हो चुकी है।
Also Read :- https://metromumbailive.com/dhananjay-munde-reached-mumbai-from-latur-by-air-ambulance-will-be-treated-at-breach-candy-hospital/