ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

ठाकरे सरकार ने किया मुंबई पुलिस का अपमान-BJP

150

मुंबई (Mumbai) पुलिस के जवानों को दीवाली बोनस के नाम पर 750 रुपयों का बोनस दिया गया है। हालांकि यह बोनस राज्य सरकार की तरफ से नहीं बल्कि पुलिस वेलफेयर फंड से दिया गया है। लेकिन बोनस की राशि को लेकर विपक्षी दल भाजपा ठाकरे सरकार से नाराज हैं। भाजपा विधायक अमित साटम ने बोनस की राशि की कीमत को लेकर ठाकरे पर मुंबई पुलिस का अपमान करने का आरोप लगाया है।

अमित साटम ने कहा कि, ‘कोरोना काल में जब घर में बैठकर मुख्यमंत्री ठाकरे फ़ेसबुक लाइव कर राज्य के लोगों से बात कर रहे थे। तब मुंबई पुलिस के जवान खुदके और अपने परिवारजनों की जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा कर रहे थे। अपनी जान जोखिम में डालने वाले मुंबई पुलिस के मराठी जवानों को ठाकरे सरकार ने सिर्फ 750 रुपये बोनस दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि, ठाकरे सरकार मुंबई पुलिस के जवानों का सम्मान नहीं बढ़ा सकती तो, कम से कम उनका अपमान तो ना करें।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – बेल्जियम में हैं परमवीर सिंह-संजय निरुपम

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x