शिवसेना के राज्यसभा सांसद और नेता संजय राउत ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला। राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘इस सरकार के हाथ में देश सुरक्षित नहीं है।
राउत ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘उन्होंने संसद के कामकाज के बारे में बात करते हुए कहा, मोदी-शाह चर्चा के लिए 3 घंटे का समय क्यों नहीं दे सकते?इस सरकार के हाथ में देश सुरक्षित नहीं है। सरकार संसद नहीं चलाना चाहती। सरकार भ्रम पैदा करना चाहती है।
उन्होंने आगे कहा कि, ‘वे पेगासस पर सच सुनने से डरते हैं। विपक्ष जनता की आवाज है। केंद्र सरकार भ्रम पैदा कर रही है। इस सरकार को हंगामे के बीच बिल पास कराने की आदत हो गई है। यह सरकार संसदीय प्रणाली और लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती है। राउत ने यह भी कहा कि पेगासस चर्चा पर मोदी और अमित शाह को संसद में मौजूद रहना चाहिए। कृषि कानून के मुद्दे पर भी चर्चा होनी चाहिए।
Reported By – Rajesh Soni
Also Read – मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे और उनके बेटे अमित ठाकरे ने शुरू किया पार्टी विस्तार का काम