ताजा खबरेंदुनियादेशमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

अब हर शनिवार मुंबई पुलिस करेगी मुंबईकरों की समस्याओं का समाधान

154

दुनियाभर में मुंबई पुलिस फ़ोर्स की पहचान एक प्रतिष्ठित दल के तौरपर होती है। वहीं मुंबई पुलिस (Mumbai Police)से अपराधी थर-थर कांपते हैं। लेकिन अब मुंबई पुलिस के जवान हर शनिवार आम मुम्बईकरों से मुलाकात करेगी। और उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।

दरअसल, मुम्बई पुलिस हर शनिवार को आम नागरिकों से मुलाकात करेगी। इस दौरान पुलिस दो पक्षों के बीच जारी विवाद को सुलझाने की कोशिश करेगी। इसके अलावा पुलिस वाले लोगों की समस्याओं को भी सुनेगी।

आज शनिवार को कांदिवली के समता नगर पुलिस स्टेशन में पुलिस वालों ने लोगों से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के अंतर्गत सभी नागरिकों की समस्याएं जानी। पुलिस से जुड़ी समस्याएं सुनते हुए उनके निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

यह पहल मुम्बई के हर एक पुलिस स्टेशन में शुरू की गई है। वहीं इस पहल से पुलिस और लोगों के बीच विश्वास बढ़ेगा। इसके साथ-साथ पुलिस ने लोगों से सहयोग की भी अपील की।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/the-water-crisis-will-end-in-palghar/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x