शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के लेटर (Letter) बम के बाद एक बार फिर महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा गठबंधन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, शिवसेना अभी भी पार्टी को मजबूत करने के प्रयासों में जुटी हुई है। कल शिवसेना ने भाजपा के गढ़ में से नगरसेवकों को तोड़कर भगवा पार्टी को खुलकर चुनौती दी है।
पिछले कुछ वर्षों में, विदर्भ लगातार भाजपा के गढ़ के रूप में उभरा है। कल विदर्भ के हिंगणघाट नगरपालिका के उपाध्यक्ष चंद्रकांत घुसे के साथ-साथ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में 10 मौजूदा भाजपा पार्षद और 2 पूर्व पार्षद शिवसेना में शामिल हुए हैं। फिलहाल हिंगघाटा नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा है।
इसके बावजूद बीजेपी के 10 मौजूदा पार्षद शिवसेना में शामिल हो रहे हैं। इन 10 नगरसेवकों में चंद्रकांत घुसे, उपाध्यक्ष, नगर पालिका, सतिश ढोबे, सुरेश मुंजेवार, भास्कर थावरी, मनोज वाघमारे, नीता ढोबे, निलेश पोगळे, सुनिता पचोरी, संगिता वाघमारे, मनीष देवढे और बंटी वाघमारे शामिल है।
Report by : Rajesh Soni
Also read : क्या कोरोना की तीसरी लहर को आमंत्रण दे रहे हैं मुम्बईकर?