ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई में इस सप्ताह हो सकता लोकल ट्रेन में आम आदमी की यात्रा को लेकर बड़ा एलान

144

शहर में कोरोना (Corona) के केस कम हो रहे हैं। धीरे-धीरे सब सामान्य भी हो रहा है। किंतु लोकल ट्रेन को लेकर अब भी लोगों के मन में आस है। जब तक लोकल में आम लोगों को इजाजत नहीं मिलती, तब तक हालात में सुधार है ऐसा नहीं कहा जा सकता। सरकार द्वारा तय की गई शर्तों के मुताबिक, मुंबई लेवल 2 के लिए तैयार है और इस हफ्ते लोकल में आम यात्रियों के लिए कुछ छूट की उम्मीद है।

मुंबई में इस दौरान कामकाजी दिनों में करीबन 30 लाख यात्री लोकल ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं। हालांकि, इनमें से करीब 65 फीसद ही अतिआवश्यक सेवाओं से जुड़े हुए हैं। 1 अप्रैल 2021 से प्रतिबंध लगने के बाद यात्रियों की संख्या करीब 10 लाख हो गई थी। मई में छिट-पुट ढील मिलने के बाद यात्रियों की संख्या में धीरे-धीरे बढ़ती गई। 7 जून से महाराष्ट्र में प्रतिबंध में ढील मिली थी। लेकिन 4 जून को मध्य रेलवे पर करीब 11 लाख एवं पश्चिम रेलवे पर करीब 9 लाख यात्रियों ने सफर किया। रेलवे के मुताबिक, सरकार दफ्तरों में कर्मचारियों की संख्या में इजाफा करने के वजह से ऐसा हुआ।

तीसरी लहर की शंका को देखते हुए, कुछ महीने तक हालात में सुधार होने की गुंजाइश नहीं है। ऐसे में पहले की तरह 80 लाख यात्री प्रतिदिन का आंकड़ा बहुत दूर है। 7 जून से जो राज्य सरकार ने छूट दी है, उसके साथ ही बारिश की भी शुरुआत हुई है। सूत्रों के मुताबिक, कई दफ्तरों में आईएमडी की सूचना के आधार पर उपस्थिति तय होती है। जैसे मुंबई में अगले 48 घंटे तक तेज बारिश की चेतावनी है, ऐसे में कर्मचारियों को पहले से ही अलर्ट कर दिया जाता है। उस दिन लोकल में भीड़ कम होती है। 9 जून को मध्य रेलवे पर सिर्फ 6 लाख यात्रियों ने ही यात्रा की थी।

1 फरवरी को सामान्य लोगों को अनुमति मिलने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी थी। 1 फरवरी 2020 से पहले करीब 20 लाख यात्री चल रहे थे। महिलाओं को लोकल ट्रेन में अनुमति मिलने के बाद यात्रियों की संख्या में बड़ोत्री हुई थी। नवंबर 2020 में महिलाओं को समय की शर्तों के साथ अनुमति मिली थी। जो यात्री अतिआवश्यक सेवाओं से जुड़े थे वो 20 नवंबर 2020 से पहले रोजाना 9-10 लाख यात्री लोकल ट्रेनों में चल रहे थे।

Report by : Aarti Verma

Also read : क्या महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए तय हुआ है 50-50 का फॉर्मूला? जानिए

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x