इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग जहाँ अपने घर से लेकर दफ्तरों (Office) तक के कामों में पूरा दिन उलझे रहते हैं। और इस उलझन से छुटकारा पाने के लिए हर व्यक्ति की मंशा होती है कि वो अपना खुद का बिज़नस करें। जिस तरह लड़के सोचते हैं, कि उनका खुद का बिज़नस हो उसी तरह महिलाएं भी अपना खुद के बिजनस की सोच को लेकर आगे बढ़ते हुए दिखाई रही है ।
आज हम आपको ऐसी ही एक महिला के बारे में बताने जा रहे है जिसका नाम प्रियंका खोते है।जिसकी उम्र महज 29 साल की है, वो भी इनमें से एक है। प्रियंका पहले दफ्तरों में काम किया करती थी। लेकिन शादी होने के बाद बच्चें और घर संभालने में बहुत समस्या होने लगी।
प्रियंका के पति एक छोटे से दफ्तर में काम करते हैं, और प्रियंका को घर चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जिसके कारण प्रियंका ने घर के साथ एक बिज़नस चालू करने का सोचा, जिसके लिए उन्होंने रिक्शा चलाने का सोचा और वो लगातार 2 साल से रिक्शा चला कर अपना घर चला रही है। आज वें नालासोपारा और आसपास की महिलाओं कर लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है।
Report by : Geeta Yadav
Also read : मुंबई में इस सप्ताह हो सकता लोकल ट्रेन में आम आदमी की यात्रा को लेकर बड़ा एलान