मुंबई के आज कई इलाकों में लगभग एक घंटे तक बिजलु गुल हो गई। जानकारी के मुताबिक टाटा पावर के ग्रीड फेलियर की वजह से मुंबई में बिजली गुल हो गई थी। कोलाबा से कुर्ला तक और चर्चगेट से विरार तक बत्ती गुल होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।वही मुंबई की लाइफलाइन लोकल पर भी इसका असर पड़ा। करीब एक घंटे तक हालत ऐसे ही थे ,उसके बाद इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई को फिर शुरू कर दिया गया।
सुबह टाटा पॉवर सप्लाई में गड़बड़ियों की वजह से सुबह 9.50 से 10.53 बजे तक मुंबई के कई इलाकों में बिजली चली गई। टाटा (Tata) ग्रीड फेलियर की वजह से पॉवर कट हो गया था। इस वजह से मुंबई से ट्रॉम्बे तक बत्ती गुल हो गई थी.। यही हालत चर्चगेट से विरार तक के इलाकों में रहा । छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पूरी तरह से अंधेरे में डूब गया। वही बिजली गुल होने का सबसे ज्यादा असर फोर्ट, दादर, लालबाग, मस्जिद, माटुंगा, भायखला, शीव, परेल, वर्ली और प्रभादेवी इलाकों पर पड़ा। हालांकि संडे होने की वजह से इससे लोग ज्यादा परेशान नहीं हुए। करीब एक घंटे तक यह हालत बना रहा। इसके बाद इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई फिर से सही हो गई।
पॉवर कट का असर लोकल रेल सेवा पर भी पड़ा। वेस्टर्न ,सेंट्रल और हार्बर लाइन पर रेल सेवा कुछ वक्त के लिए ठप हो गया था। इस बारे में वेस्टर्न रेलवे ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी। ओवरहेड वायर में बिजली सप्लाई ना होने की वजह से कई ट्रेनें जगह पर ही खड़ी हो गई।
हालाँकि हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक होने की वजह से ट्रेन से सफर करने वाले यात्री वैसे भी कम ही निकले थे। वेस्टर्न लाइन में लोगों की मुश्किलें कम करने के लिए जोगेश्वरी उपकेंद्र से पॉवर सप्लाई बढ़ाई गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद बिजली सप्लाई एक बार फिर सही हो पाई और ट्रेनें भी सही तरह से पटरियों पर दौड़ती हुई नज़र आई