केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने एक महामार्ग को मंजूरी दी है। जिससे भविष्य में मुम्बई पुणे हाईवे पर 50 प्रतिशत तक ट्रैफिक जाम कम हो जाएगा। इसको लेकर खुद गड़करी ने जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि, ‘मुझे बताते हुए आनंद हो रहा कि, मैंने एक रास्ता बनाने की मंजूरी दे दी है। जो सूरत से नासिक से अहमदनगर से सोलापुर जाएगा। जिसके कारण पुणे-मुम्बई का 50 प्रतिशत ट्रैफिक जाम कम हो जाएगा।
इसके अलावा गड़करी ने ईंधन के आयात को कम करने की योजना बनाई है। जिससे महाराष्ट्र में वायु प्रदूषण भी कम होगा।
गड़करी ने कहा कि, ‘फिलहाल हम 8 लाख करोड़ रुपयों का ईंधन इम्पोर्ट करते हैं। जो आने वाले समय में 15 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। जिसमें से तीन से चार लाख का ईंधन महाराष्ट्र में एथॉनल और ग्रीन हाइड्रोजन के माध्यम से हुआ तो, महाराष्ट्र का प्रदूषण भी कम होगा। प्रदूषण बहुत बड़ी समस्या है।
Report by : Rajesh Soni
Also read : जल्द महाराष्ट्र सरकार के प्रयासों से होगा राज्य कोरोना मुक्त-NCP