ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

जल्द महाराष्ट्र सरकार के प्रयासों से होगा राज्य कोरोना मुक्त-NCP

251

देश में जल्द त्योहारों का उत्सव शुरू होने जा रहा है। जिसके कारण कोरोना (Corona) संक्रमण फैलने के डर है। वहीं पूरे देश पर कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच महाविकास आघाडी सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रवक्ता नवाब मलिक (Navab Malik) ने लोगों से त्योहारों के दौरान भीड़ ना करने की अपील है।

उन्होंने कहा कि, ‘त्योहारों का मौसम शुरू होने जा रहा है। ओनम, मोहर्रम, गणेश चतुर्थी और कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आ रहे हैं। केंद्र सरकार की तरफ से भीड़ ना करने की बात कही गई है। महाराष्ट्र सरकार इसको लेकर गम्भीर है। कोरोना के आने के बाद राज्य में हर त्योहार पर रोक लगाई गई है।

मलिक ने आगे कहा कि, ‘जनता ने सरकार का सहयोग किया है। आने वाले दिनों में भी गंभीरता से स्थिति को लिया जाएगा। क्योंकि जिस तरह से मामले कम हो रहे हैं। अगर जनता ने साथ दिया तो, जल्द महाराष्ट्र कोविड मुक्त हो जाएगा। जिन जिलों में कोविड पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है, वहां भी सरकार कोविड को कम करने में जुटी हुई है।

वहीं उन्होंने महाराष्ट्र सरकार द्वारा IT अवार्ड को राजीव गांधी के नाम पर देने के फैसले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, ‘IT अवार्ड राजीव गांधी के नाम पर दिया जाएगा। कम्प्यूटर क्रांति देश में राजीव गांधी की वजह से आई थी। जब IT सेक्टर की शुरुआत की गई थी। तब उनका विरोध हुआ था। लोगों का मानना था IT सेक्टर की शुरुआत होने से बेरोजगारी फैल जाएगी। आज IT सेक्टर बड़े पैमाने पर रोजगार मुहैया करा रहा है। राजीव गांधी की वजह से देश में कंप्यूटर क्रांति आई।

इसके अलावा मलिक ने ओबीसी और मराठा आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : शराब की बोतल मिलने की घटना की उच्चस्तरीय जांच हो, प्रवीण दरेकर का सीएम को पत्र

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x