ताजा खबरेंपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबई

महिला पर हमले करने वाले को मिलेगा अच्छा प्रसाद-मनसे

155

मुम्बई (Mumbai) से सटे ठाणे में मनपा की एक महिला अधिकारी पर अनधिकृत फेरीवाले ने जानलेवा हमला किया। इस हमले में अतिरिक्त आयुक्त कल्पिता Kalpita)  पिंपल की दो उंगलियां कट गईं। फिलहाल उनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हमले के बाद मनसे ने अनधिकृत फेरीवालों के खिलाफ आक्रामक रुख अपना रखा है। जिसको लेकर मनसे (MNS) अध्यक्ष राज ठाकरे ने संकेत भी दिए हैं।

राज ने चेतावनी दी है कि, ‘हम हमला करने वालों को बतायेंगे डर क्या होता है? एक बार पहले उसे जेल से बाहर तो निकलने दो।” वहीं अब मनसे नेता अविनाश जाधव ने भी कहा कि, ‘ऐसे लोगों की मानसिकता को कुचलने की जरूरत है। राज ठाकरे ने हमें आदेश दिया है, हम उनका पालन करेंगे।

जाधव ने आगे कहा कि, ‘आज एक महिला अधिकारी पर हमला किया गया। यह कल अन्य अधिकारियों पर होगा। कलेक्टर पर भी ऐसा ही हमला होगा। कानून को फेरीवाले को रिहा नहीं करना चाहिए, पुलिस सख्ती से शासन करें।

राज ठाकरे ने कल्पिता पिंपल को भी आश्वस्त किया है कि आप स्वास्थ्य हो जाइए, बाकी की हमारी जिम्मेदारी है। हमें किसी को यह बताने की जरूरत नहीं है कि हम उस फेरीवाले को कैसा सबक सिखाएंगे। कई लोगों ने इसका अनुभव किया है। जैसा कि राज ठाकरे ने कहा, हम उन्हें प्रसाद देंगे।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read –महालक्ष्मी रेस कोर्स में बनेगा मुम्बई का चौथा जम्बो कोविड सेंटर, BMC की तीसरी लहर की तैयारी

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x