आपने कई बार लोगों की रातोंरात किस्मत खुलने के किस्से सुने होंगे। आज फिर हम आपको एक ऐसा ही एक किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, पालघर (Palghar) का मछुआरा चंद्रकांत (Chandrakant) 28 अगस्त की रात अरब सागर में मछली पकड़ने गया था। लेकिन उनको पता नहीं था कि इस बार जो मच्छी वो पकड़ेंगे, उससे उनकी किस्मत बदलने वाली है।
मछुआरे की किस्मत देखिये उसके जाल में एक-दो नहीं बल्कि कुल 157 घोल मछली फंस गई। इन मछलियों को मछुआरे चंद्रकांत और उनके बेटे ने 1.33 करोड़ रुपयों की भारी कीमत में बेच दिया। एक घोल मच्छी की कीमत लगभग 85 हजार रुपये होती है। इस मच्छी का उपयोग मेडिकल इलाज में होता है।
मछुआरा चन्द्रकान्त मॉनसून के बाद पहली बार मच्छी पकड़ने समुद्र में गए थे। क्योंकि मॉनसून के दौरान समुद्र में मच्छी पकड़ने पर बंदी होती है।
Reported By – Rajesh Soni
Also Read – कोंकण बाढ़ पीड़ितों की लिए मसीहा बने लिल्लाह ट्रस्ट के जाविद पटेल