महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर नाना अपने बयान को लेकर चर्चा में है। उन्होंने कहा कि, ‘जिन्होंने हमें खत्म करने की कोशिश की। हम उन्हें नगर निगम चुनाव में दिखाएंगे।पटोले ने यह चेतावनी ठाणे में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दी।
ठाणे कांग्रेस उपाध्यक्ष विनर बिंद्रा के जन्मदिन के मौके पर आयोजित समारोह में नाना पटोले उपस्थित हुए थे। इस दौरान उन्होंने यह चेतावनी दी है। उन्होंने मोदी सरकार की भी आलोचना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबन्दी कर देश की आर्थिक स्थिति खराब की है।
मोदी देश में काला धन लाने वाले थे। और लोगों के खाते में 15 लाख रुपये डालने वाले थे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। नोटबन्दी के बाद, लोग लाइन में खड़े हुए और मर गए। लेकिन खाते में 15 लाख रुपए नहीं आए।आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। पटोले ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों की जेब काटने के लिए काम कर रही है।
Reported By – Rajesh Soni
Also Read – वैक्सीनेशन की रफ्तार नहीं बढ़ाई तो, डेल्टा वैरिएंट का खतरा -WHO