ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

‘ताउते’ तूफान में डूबे पी-305 में सवार 37 लोगों की मौत, 38 लापता, नौसेना का सर्च ऑपेरशन जारी

158

महाराष्ट्र (Maharashtra) में सोमवार (Monday) को आए समुद्री चक्रवात ‘ताउते’ (Tokate) ने तांडव मचाया था। वहीं इस चक्रवात के दौरान अरब सागर (Arabian sea) में चार दिन पहले डूबे बर्ज पर मौजूद लोगों में से 38 अभी भी लापता हैं। लापता लोगों को खोजने के लिए घने अंधेरे (Dark) के बीच सर्च लाइट (Light) की मदद से इंडियन (Indian) नेवी (Navy) ने रातभर तलाश एवं बचाव अभियान चलाया।

हालांकि बाकी लोगों के जिंदा बचे होने की संभावना गुरुवार (Thursday) को लगभग खत्म हो चुकी थी। पी 305 पर मौजूद रहे लोगों में से कम से कम 37 लोगों की मृत्यु (Death) हो चुकी है, जबकि 38 लोग लापता (Lost) है। बता दें कि, बर्ज पी 305 चक्रवर्ती ताउते (Tokate) तूफान के कारण मुम्बई (Mumbai) के तट से कुछ दूरी पर समुद्र में फंस गया था और अरब महासागर में डूब गया था।

इंडियन (Indian) नेवी (Navy) ने गुरुवार (Thursday) को हेलीकॉप्टर (Helicopter) तैनात किए और हवाई मार्ग से सर्च ऑपेरशन (Operation) चलाया। बेहद खराब मौसम से जूझते हुए इंडियन नेवी के जवानों ने बर्ज पी 305 पर मौजूद 261 लोगों में से अब तक 186 लोगों की जान बचा ली है। इनमें से 2 लोगों को ‘टागबोट’ वरप्रदा से बचाया गया।

इंडियन नेवी ने समाचार पत्रों को बताया कि, ‘नेवी के पोत आईएनएस कोच्चि और कोलकाता बुधवार को लोगों की डेड बॉडी को लेकर मुम्बई पहुंचा। वहीं एक अधिकारी ने बताया कि अब लोगों के जिंदा मिलने की संभावना बहुत ही कम है।

वहीं इंडियन नेवी के प्रवक्ता ने कहा कि, ‘नेवी का सर्च ऑपेरशन आज चौथे दिन भी जारी है। नेवी के जहाज और विमान पी 305 पर मौजूद रहे गुमशुदा लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह बर्ज जहाज सोमवार को मुम्बई तट से 35 समुद्री मील की दूरी पर डूब गया था।

उन्होंने बताया कि, ‘सर्च ऑपेरशन में
आईएनएस कोच्चि, कोलकाता, ब्यास, बेतवा,तेग, पी-81 टोही विमान, चेतक, एएलएच और हेलीकॉप्टरों की मदद ली जा रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि नौसेना का एक अन्य पोत आईएनएस तलवार गुजरात तट के करीब ‘ऑन सीन कॉर्डिनेटर’ है। स्पोर्ट स्टेशन 3 तथा ड्रिल पोत सागर भूषण की मदद भी ली जा रही है। ओएनजीसी के अन्य पोतों की मदद से इन्हें मुम्बई तट तक सुरक्षित लाया गया है।

वहीं अब मुम्बई पुलिस भी इस हादसे की जांच करेगी। मुम्बई पुलिस जांच करेगी की कि मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के बावजूद बर्ज पी -305 समुद्र के बीच क्यों रुका रहा? एक अधिकारी के हवाले से यह जानकारी मिली। पुलीस ने बर्ज पर मौजूद लोगों में से जिनकी लाशें बरामद हुई हैं। उनके सिलसिले में दुर्घटनावश मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : मुम्बई के अस्पतालों में बेड्स की कमी नहीं, BMC कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी में जुटीं

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x