ताजा खबरेंमुंबई

Atal Setu Bridge: अटल सेतु ब्रिज से 1 महीने में हुई 14 करोड़ की टोल वसूली

532
Atal Setu Bridge: अटल सेतु ब्रिज से 1 महीने में हुई 14 करोड़ की टोल वसूली

Atal Setu Bridge News: हाल ही में उद्घाटन किए गए अटल बिहारी वाजपेयी मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) समुद्री पुल पर अब तक 8 लाख से अधिक वाहनों का यातायात दर्ज किया गया है। मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ने वाला यह ब्रिज रफतर पकड़ रहा है और एक महीने में इस ब्रिज से टोल टैक्स से 13 95 करोड़ की कमाई हो चुकी है। (Atal Setu bridge toll tax)

इस ब्रिज से कोई भी वाहन बिना टोल भरे नहीं जा सकता, क्योंकि अगर कोई भी गाड़ी बिना टोल भरे आगे निकल जाती है तो बाद में AI टेक्नोलॉजी के मदद से टोल वसूली चालान कटा जा रहा है, यह देश की पहेली ब्रिज है जहाँ टोल चालान काटा जा रहा है। अब तक 32 हजार गाड़ियों के खिलाफ टोल वसूली चालान काट चूका है।

नवी मुंबई में न्हावा शेवा और मुंबई में सेवरी के बीच 21.8 किलोमीटर देश के सबसे लंबे समुद्री लिंक का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 जनवरी को किया था और अगले ही दिन इसे जनता के लिए खोल दिया गया। इस पुल के जरिए मुंबई से नवी मुंबई तक का सफर महज 20 मिनट में पूरा हो जाता है.

RDAMM आयुक्त संजयमुखर्जी ने कहा कि इस पुल पर एक महीने के भीतर 4 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 5 लोग घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर है.

“हमने एक विश्व स्तरीय स्वचालित यातायात प्रबंधन प्रणाली स्थापित की है। इसमें 400 कैमरे हैं, जिनमें से 36 पुल के नीचे वहां होने वाली घटनाओं पर नजर रखने के लिए लगाए गए हैं। अन्य कैमरे उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाले हैं। वे स्थिर नहीं हैं; वे चलते हैं जहां आवाजाही होती है। यह चलती कार की नंबर प्लेट भी पकड़ सकता है…” उन्होंने आगे कहा।

WhatsApp Group Join Now

Also read: मुंबई की झोपड़िया होंगी कचरा मुक्त, बीएमसी ने लिया बड़ा फैसला, 40 हजार कर्मचारी कर रहे काम

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x