ताजा खबरेंपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबई

उद्धव ठाकरे ने पीठ में खंजर घोंपा-BJP

624

साल 2019 के महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा चुनाव भाजपा-शिवसेना ने गठबंधन में मिलकर लड़ा था। हालांकि चुनाव के बाद दोनों दलों के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर बात नहीं बनी। जिसके बाद शिवसेना (Shivsena) ने कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली। शिवसेना के इस फैसले से भाजपा नेता नाराज हो गए। और आए दिन मुख्यमंत्री ठाकरे पर निशाना साधते हैं। एक बार फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रकान्त पाटिल ने सीधा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि, ‘उद्धव ठाकरे ने पीठ में खंजर घोंपा है। पहले खंजर घोंपने के लिए एक ही चेहरा जाना जाता था। अब महाराष्ट्र में खंजर घोंपने के रूप में दूसरी पहचान उद्धव ठाकरे की है।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – तालिबानी आतंकियों को मिला PAK क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का समर्थन

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़