वडोदरा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के परिसर में संस्कृत महाविद्यालय के बाहर नमाज पढ़ते हुए दो लोगों का एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। विश्व हिंदू परिषद ने इसे लेकर जांच की मांग की है। संस्कारों के शहर के नाम से मशहूर वडोदरा शहर एक बार फिर विवादों में आ गया है। यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर एक अज्ञात शख्स और महिला के नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ है। लिहाजा इस घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद आग बबूला हो गया है और अब जांच की मांग की जा रही है. विश्व हिंदू परिषद के कार्तिक जोशी ने इस मामले में आंदोलन की चेतावनी दी है. साथ ही वायरल वीडियो की जांच करने की अपील की। इस मामले में यह भी सवाल उठ रहे हैं कि संस्कृत महाविद्यालय के सामने ऐसा क्यों किया गया? इस घटना पर वडोदरा शहर विश्व हिंदू परिषद के मंत्री विष्णु प्रजापति ने प्रतिक्रिया दी है. कहा की, ऐसी हरकत किसी शैक्षणिक संस्थान में सरेआम नहीं की जा सकती।
Also Read: मॉडलिंग का झांसा देकर एक फोटोग्राफर ने किया महिला का रेप, पुलिस में करवाया मामला दर्ज