अपने सपनो को पूरा करने के चक्कर में लड़किया आज कल किसी भी हद तक जाती है जहां उन्हें अच्छे या बुरे का फर्क नहीं दिखता। ऐसा ही एक मामला अहमदाबाद का जहा सोशल मीडिया पर दोस्ती कर और मॉडलिंग का झांसा देकर एक फोटोग्राफर ने महिला मॉडल का बलात्कार किया।
नवरंगपुरा इलाके में एक फ्रीलांस फोटोग्राफर ने 27 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे मॉडलिंग का झांसा दिया। वह करीब छह महीने पहले महिला अपने शहर मध्य प्रदेश से अहमदाबाद आई थी, क्युकी आरोपी फोटोग्राफर ने आश्वस्त किया कि उसके पास बड़े बजट के मॉडलिंग काम हैं और उसने उसे फाइनेंशियल मदद का वादा भी किया। जिसके बाद वह शहर आ गई। घटना 10 नवंबर की है। आरोपी धानक ने उसे नवरंगपुरा में मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद वह कुछ ग्राहकों से मिलने के बहाने उसे एक होटल में ले गया।
होटल के कमरे में धानक ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने महिला को घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत के आधार पर धनक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
Also Read: अवैध खनन के खिलाफ जिला समाहरणालय में आठवें दिन अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल