उत्तरप्रदेश के लखीमपुर जिला में हुई हिंसा में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। इस हिंसा में चार किसान और चार BJP के कार्यकर्ता मारे गए हैं। वहीं किसानों की आड़ में कुछ गुंडे और असामाजिक तत्वों ने हिंसा को बढ़ाने का काम किया है। अब सोशल मीडिया पर इस हिंसा के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। वहीं अब हिंसा स्थल पर पहुंचने के लिए नेताओं की होड़ भी लगी हुई है। लेकिन योगी सरकार किसीको घटना स्थल पर जाने की अनुमति नहीं दे रही है।

हिंसा स्थल पर पहुंचने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और अन्य दलों के नेताओं ने कोशिश की थी। लेकिन सुरक्षा बलों के भारी बंदोबस्त के कारण पहुंचने में असफल रहें। पुलिस ने सभी बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया है। इस बीच प्रियंका वाड्रा को हिरासत में लेने पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने योगी सरकार पर हमला बोला है।

नाना पटोले ने कहा कि, ‘कैसे यह सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। हमारी नेता प्रियंका गांधी को भी गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने उत्तरप्रदेश सरकार की तुलना तालिबान से की है।

Reported by – Rajesh Soni

Also Read – महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x