कोरोना की जानलेवा दूसरी लहर के दौरान मरीजों की संख्या बड़े पैमाने पर बढ़ी थी। लॉकडाउन (Lockdown) लगने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई। लेकिन जब कोरोना की दूसरी लहर चरम पर थी उस दौरान तेजी से वैक्सीनेशन किया जा रहा था। पर जैसे ही कोरोना के मामले घटने लगे वैसे ही वैक्सीनेशन की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। यह जानकारी नवी मुम्बई महानगर पालिका के आयुक्त अभिजीत बांगर ने दी है।
उन्होंने आगे कहा कि, ‘वैक्सीनेशन करने के बाद कोरोना होने की संभावना कम हो जाती है। वहीं वैक्सीनेशन लगने के बाद कोरोना का डर भी लोगों के मन में कम हो जाता है। इसी वजह से लोगों को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन लगाना चाहिए। ऐसी अपील महानगर पालिका आयुक्त ने की है। इसके अलावा वैक्सीनेशन को लेकर लोगों के मन में जागरूकता फैलाने के लिए भी जगह-जगह जागरूकता अभियान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किये जाएंगे। यह जानकारी भी आयुक्त ने दी है।
Report by : Rajesh soni
Also read : नाशिक के इगतपुरी में ठेका कर्मचारियों की पिछले 14 दिनों से महिंद्रा एंड महिंद्रा के खिलाफ हड़ताल