मुम्बई (Mumbai) में आगामी बृहनमुंबई महानगर पालिका चुनावों की तैयारी सभी राजनीतिक पार्टियों ने शुरू कर दी है। इस बीच महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री ने आज आदिवासी बस्ती का दौरा किया। जहां उन्होंने वैक्सीनेशन (Vaccination) की स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि, ‘पिछली बार हम यहां अन्न बांटने आये थे। तब पता चला था कि यहां वैक्सीनेशन सही से नहीं हो रहा है। हमने तुरंत बीएमसी को इसको लेकर सूचित कराया। मुम्बई में करीब 212 आदिवासी बस्ती है। सभी लोगों में वैक्सीन लेने की उत्सुकता दिखाई दे रही है। वहीं उन्होंने आदिवासी बस्ते में सड़क, अस्पताल और समूचे विकास पर भी ध्यान देने की बात कही है।
उन्होंने आगे कहा कि, हमारा लक्ष्य सिर्फ देश को कोविड मुक्त करना है। हम चुनाव को ध्यान में रखकर काम नहीं कर रहे हैं। हम स्थिति के हिसाब से कठोर निर्णय भी ले रहे हैं। हमारा पहला लक्ष्य लोगों की जान बचाने का है। हमने देखा कई राज्यों में नदी के किनारे लाश दिखी थी। ऐसा हमारा महाराष्ट्र में नहीं होने देंगे। यह हम हमारा कर्तव्य समझते हैं। लोगों की जान बचाना हमारा प्रथम कर्तव्य है।
Report by : Rajesh Soni
Also read : दादर स्थित नायगाव के पोलीस वालों के परिजनों ने की राज ठाकरे से मुलाकात