ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

एयरपोर्ट और विमानों में मास्क पहनना अनिवार्य

139

कोरोना (Corona)के बढ़ते मामलों के बीच एयरपोर्ट और विमानों में मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। एयरलाइन्स के नियामक, डीजीसीए ने बुधवार को इस बारे में आदेश दिया। इसके मुताबिक अगर किसी यात्री ने विमान में मास्क नहीं पहना, तो उसे टेकऑफ से पहले ही उतारा जा सकता है।

वहीं नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगेगा और उन्हें सुरक्षा एजेंसियों को भी सौंपा जा सकता है। अगर कोई यात्री बीच फ्लाइट में नियम न माने, तो उसे ‘अनियंत्रित यात्री’ माना जाएगी।

महाराष्ट्र में बुधवार को 2071 नए कोरोना केस आए हैं। जिनमें से 1765 केस मुम्बई के हैं। हालांकि इनमें से 95% मामले बिना लक्षण वाले हैं। मुंबई में 24 घंटों में 42% नए केस बढ़े। यहां 26 जनवरी के बाद इतने केस आये हैं। राज्य में 17 फरवरी को 2797 मामले मिले थे। देश में भी 24 घंटों के दौरान कोरोना के नए मामले में लगभग 41% का उछाल देखा गया। वहीं बुधवार को देश में 5233 केस आये।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/saffron-mangoes-of-nashik-reached-america-about-1200-kg-of-mangoes-were-taken-for-export/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x