मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) में 15 जून सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन (Lockdown) बढ़ाने का फैसला लिया है। जहां एक तरफ 1 जून से उद्धव सरकार ने राज्य के 10 प्रतिशत से कम पॉसिटिवटी रेट वाले ज़िलों को लॉकडाउन से राहत दी है। वहीं दूसरी तरफ राज्य के 20 प्रतिशत से ज्यादा पॉसिटिवटी रेट वाले जिलों में लॉकडाउन के नियमों को और सख्त किया गया है।
पर लोगों के मन में अभी भी बहुत ज्यादा कन्फ्यूजन है कि किन जिलों को लॉकडाउन से राहत मिली है और किन जिलों में लॉकडाउन सख्त किया गया है। आज हम आपका यह कन्फ्यूजन दूर किये देते हैं।
उद्धव सरकार ने महाराष्ट्र के सभी ज़िलों में लॉकडाउन में राहत देने का फैसला स्थानीय प्रशासन पर छोड़ दिया है। स्थानीय प्रशासन जिले में स्थिति का जायजा लेकर लॉकडाउन में राहत देने का फैसला लेगा। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के 21 ज़िलों में लॉकडाउन में राहत दी गई गई है। इन जिलों में पॉसिटिवटी रेट 10 प्रतिशत से कम है। वहीं 15 ज़िलों में लॉकडाउन और सख्त किया गया है। क्योंकि इन जिलों में पॉजिटिविटी रेट बहुत ज्यादा है।
हम आपको बता दें कि लॉकडाउन में राहत देने को लेकर स्थानीय प्रशासन किन पहलुओं पर ध्यान देता है, पहले इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
सरकार मापदंडों के अनुसार, जिन जिलों में पॉसिटिवटी रेट 10 परसेंट से कम हो और जिले के अस्पतालों में 40 परसेंट से कम मरीज ऑक्सीजन बेड्स पर होंगे। ऐसे ज़िलों को लॉक डाउन से राहत दी जाएगी।
वहीं जिन जिलों में पॉसिटिवटी रेट 10 परसेंट से ज्यादा है और 75 परसेंट से ज्यादा कोरोना मरीज ऑक्सीजन बेड्स पर हैं तो, ऐसे जिलों को लॉकडाउन से राहत नहीं दी जाएगी।
आपको मालूम हो कि राज्य के 36 जिलों में से 21 ज़िलों को लॉकडाउन से राहत दी गई है तो, 15 ज़िलों में लॉकडाउन पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा।
लॉकडाउन से राहत पाने वाले जिलों में महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई भी शामिल है।जिसके कारण आज मुम्बई की दुकानें खुली हुई नजर आई। वहीं दुकानों की टाइमिंग को भी सुबह 7 से दोपहर के 2 बजे तक कर दिया गया है। पहले दुकान खोलना का समय सुबह 7 से 11 बजे तक था। अब मुम्बई और पुणे जैसे बड़े शहरों में आवश्यक वस्तुओं के साथ-साथ अन्य दुकानों को भी खोलने की अनुमति दी गई है।
वहीं मुम्बई से सटे ठाणे जिले में भी दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई और लॉकडाउन से राहत दी गई है। पर ठाणे के 8 हिस्सों को लॉकडाउन से राहत नहीं मिली है। क्योंकि यहां कोरोना मरीजों की संख्या कम नहीं हुई है। इसी वजह से स्थानीय प्रशासन ने लॉकडाउन में राहत नहीं देने का फैसला लिया है।
बात करें महाराष्ट्र के दूसरे बड़े शहर पुणे की तो, यहां भी दुकानों को सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक खोलने अनुमति दे दी गई है। वहीं पुणे में सातों दिन 7 से 2 बजे तक दारू की दुकानें भी खुली रहेंगी। यह फैसला स्थानीय प्रशासन ने लिया है। वहीं 3 बजे के बाद पुणे में कर्फ्यू लागू रहेगा।
हालांकि जिन ज़िलों में दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। वहां भी शनिवार और रविवार को दुकानें बंद रहेगी।
विदर्भ
विदर्भ के 10 ज़िलों को लॉकडाउन से राहत देने का फैसला लिया गया है। इनमें वर्धा, गोंदिया, भंडारा, बुलढाणा, अमरावती, गढ़चिरौली, नागपुर, वाशिम और यवतमाल शामिल है। इन जिलों में दुकानें 2 बजे तक खुले रहेंगी। वहीं इनमें से कई जिलों में 2 के बाद कर्फ्यू भी सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।
उत्तर महाराष्ट्र
बात करें उत्तर महाराष्ट्र की तो, लॉकडाउन से तीन जिलों को राहत दी गई है। जिनमें नाशिक, जलगांव और धुले शामिल है। इन जिलों में पॉसिटिवटी 10 परसेंट से कम है।
पश्चिम महाराष्ट्र:
पश्चिम महाराष्ट्र में सिर्फ सोलापुर जिले को लॉकडाउन से राहत दी गई है। वहीं सतारा, सांगली, पुणे के ग्रामीण क्षेत्र और कोल्हापुर को लॉकडाउन से राहत नहीं मिली है।
मराठवाड़ा:
मराठवाड़ा के औरंगाबाद, नांदेड़, परभणी, हिंगोली और लातूर में लॉकडाउन में राहत देने का फैसला किया गया है। वहीं उस्मानाबाद और जालना में लॉकडाउन में राहत देने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है।
कोंकण:
कोंकण में रत्नागिरी, रायगढ़, पालघर और सिंधुदुर्ग जिले को लॉक डाउन से राहत नहीं दी गई है। इस बीच रत्नागिरी में तेजी से बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या के कारण 2 से 8 जून तक पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं रत्नागिरी में दूध और किराने के सामान भी घर तक पहुंचाए जाएंगे।
महाराष्ट्र के 15 ज़िलों को लॉकडाउन से राहत नहीं दी गई है। जिनमें उस्मानाबाद, रत्नागिरी, सांगली, सिंधुदुर्ग, पालघर,बीड औरंगाबाद, परभणी, रायगढ़, अकोला, कोल्हापुर, चंद्रपुर, और पुणे का ग्रामीण भाग शामिल है। क्योंकि इन जिलों का पॉसिटिवटी रेट 10 प्रतिशत से अभी भी ज्यादा है।
वहीं महाराष्ट्र के 21 ज़िलों को लॉकडाउन से राहत दी गई है। इनमें धुले, जलगांव,यवतमाल, वाशिम, नांदेड़, नंदूरबार, लातूर, जालना, नागपुर,अमरावती, गढ़चिरौली, बुलढाणा, भंडारा, ठाणे, नाशिक, सोलापुर, अहमदनगर, गोंदिया और वर्धा शामिल है।
इन जिलों में दुकानों को 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। क्योंकि इन जिलों में पॉसिटिवटी रेट 10 प्रतिशत से कम है।
अब तक राज्य में जिम, स्विमिंग पूल, मॉल्स, होटल और योग केंद्र खोलने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। क्योंकि यहां लोगों का एक दूसरे से सीधा संपर्क होता है l लॉकडाउन में राहत के नाम पर सिर्फ दुकानों का समय बढ़ाने का फैसला लिया गया है। वहीं राज्य के कई जिलों में अभी भी कर्फ्यू आगे भी जारी रहेगा।
Report by : Rajesh Soni
Also read : नौसेना द्वारा लिया गया पीड़ितों के लिए सबसे बड़ा फैसला, जानिए क्या हैं