ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

महाराष्ट्र सरकार गिराने के लिए पैसे कहां से आए?, ममता बैनर्जी के BJP से सीधा सवाल

137

पश्चिम बंगाल (West Bengal)की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने कल भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए सवाल पूछा कि, “महाराष्ट्र में सरकार गिराने के लिए पैसे कहां से आया? उस सरकार को गिराने के लिए किसने पैसा दिया? कितनी सीबीआई हुई है? कितनी ईडी हुई है? इसके अलावा ममता ने झारखंड संकट पर भी उंगली उठाते हुए कहा कि, “झारखंड में सरकार तोड़ी गई थी।”

उन्होंने कहा कि, “भाजपा विधायकों को 10 करोड़ रुपए देने वाली थी। अरविंद केजरीवाल की सरकार गिराने के लिए 800 करोड़ का प्लान बनाया गया था। बंगाल की सरकार गिराने के लिए सीबीआई का प्लान बनाया है। ममता ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद की स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला।

इस अवसर पर बोलते हुए ममता ने आरोप लगाया कि, ” सीबीआई और ईडी द्वारा राज्य के पुलिस अधिकारियों को परेशान किया जा रहा है। लेकिन सीबीआई के खिलाफ भ्रष्टाचार के केस है। वहीं ममता ने चेतावनी दी है कि, “वो हमें परेशान करेंगे तो हम भी उनपर एक्शन लेंगे।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/ice-ganesh-idol-becomes-center-of-attraction-in-navi-mumbai/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x