ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

इस परियोजना से मुंबई-पुणे की यात्रा होगी सुखमय, ट्रैफिक से मिलेगा छुटकारा

158

मुंबई से पुणे रोजाना हजारों यात्री अप-डाउन करते हैं। वर्तमान (Present) में दोनों शहरों के बीच की दूरी को तय करने में साढ़े तीन घंटे लग जाते है। वहीं वीकेंड्स में लोगों को भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब लोगों को ट्रैफिक की समस्या से छुटकारा मिलने वाला। वहीं मुम्बई-पुणे के बीच का सफर आरामदायक और सुहाना होगा।

दरअसल, शिवड़ी-न्हावाशेवा समुद्र सेतु यानी पारबन्दर परियोजना को मुम्बई-पुणे महामार्ग को जोड़ने के प्रस्ताव को एमएमआरडीए ने मंजूरी दी है। इस परियोजना के लिए 925.25 करोड़ की निधि को मंजूरी दे दी गई है। इसमें से 150 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण के लिए रखे जाएंगे। यह प्रस्तावित परियोजना दो चरणों में पूरी की जाएगी।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/mhada-will-soon-draw-lottery-of-thousands-of-houses-for-cheap-houses-near-mumbai/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x