ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

लोकल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, कल इस लाइन पर रहेगा मेगाब्लॉक

118

मुंबई लोकल में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। क्योंकि रेलवे विभाग द्वारा रविवार को हार्बर लाइन पर मेगाब्लॉक(Megablock) लिया गया है। विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को करने के लिए मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन द्वारा रविवार को मेगाब्लॉक लिया गया है।

कल सीएसएमटी – चूनाभट्टी/बांद्रा डाउन हार्बर मार्ग पर सुबह 11.40 से दोपहर 4.40 बजे तक तथा चूनाभट्टी/बांद्रा-सी.एस.एम.टी अप हार्बर मार्ग पर सुबह 11.10 से शाम 4.10 तक मेगाब्लॉक रहेगा। मध्य रेलवे ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है। हालांकि कल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से कल्याण मेन लाइव के बीच मेगाब्लॉक नहीं होगा।

मेंटेनेंस वर्क के लिए मेगा ब्लॉक कल यानी 20 मार्च को लिया जाएगा। क्योंकि मेगाब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रशासन ने खेद प्रकट किया है। वहीं विभिन्न रखरखाव कार्यों के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा प्रत्येक रविवार को मेगाब्लॉक लिया जाता है। यात्रियों से आग्रह है कि वे कल के मेगाब्लॉक की पृष्ठभूमि में यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करें।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/no-one-listens-to-the-poor-does-not-understand-the-pain/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x