महाविकास आघाडी सरकार (MVA) और महाराष्ट्र (Maharashtra) भाजपा नेताओं के बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर अब तक जुबानी जंग जारी है। बुधवार को हुई महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार की कैबिनेट बैठक में एक मई से 18 से लेकर 44 वर्ष के लोगों को मुफ्त टीकाकरण (Vaccination) लगाने का फैसला लिया गया। पर टीका उपलब्ध ना होने के कारण यह मुहिम एक मई से शुरू नहीं हो पाएगी। जिसको लेकर भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने उद्धव सरकार पर समय पर ‘वैक्सीन का आर्डर’ नहीं देने का आरोप लगाया है।
बुधवार को विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने मीडिया को बताया कि, ‘कोविड -19 वैक्सीन के लिए आर्डर देने का अधिकार राज्य सरकार का है। केंद्र से उलझने के बदले महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार को वैक्सीन निर्माताओं को समय से आर्डर देना चाहिए था। यह समय राजनीति में उलझने का नहीं है। राज्य सरकार को जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन खरीदने के प्रयास करने चाहिए।
वहीं महाराष्ट्र (Maharashtra) भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार के 18 से 44 उम्र वाले 5 करोड़ 71 लाख लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि, ‘मैं यह फैसला लेने के लिए सरकार को बधाई देता हूँ। बता दें कि, वैक्सीन की कमी को लेकर महाराष्ट्र (Maharashtra) और केंद्र सरकार आमने-सामने है। केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार पर वैक्सीन को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया था। वहीं उद्धव सरकार में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने केंद्र सरकार पर कोरोना वैक्सीन की सप्लाई को लेकर महाराष्ट्र के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया था।
Report by : Rajesh Soni
Also read : इस बार भी बेहद सादगी से मनाया जाएगा ‘महाराष्ट्र दिवस’