दुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबई

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में 2.5 किलो गौवंश मांस के साथ पकड़े गए गौ तस्कर

353

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के मंडनगढ़ तालुका से कस्टम विभाग की टीम ने सैफ अस्लम कुरेशी और इरफान अमिनुद्दीन को ढाई हजार किलो गौवंश मांस के साथ हिरासत में लिया है।

रत्नागिरी से गौवंश मांस ले जा रहे सैफ अस्लम कुरेशी और इरफान अमिनुद्दीन मुम्बई के कुर्ला एवं गोवंडी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस ढाई हजार किलो गौ मांस की कीमत 5 लाख रुपये बताई गई है।

कस्टम विभाग के द्वारा इस कार्रवाई को सोमवार रात 12.30 बजे अंजाम दिया गया। मांस को बोलेरो गाड़ी में लादकर रत्नागिरी से मुम्बई के कुर्ला ले जाया जा रहा था। 2500 किलो मांस में 10 से 12 बैल और 2 से 3 भैंस का मांस बताया जा रहा है।

बता दें कि, ‘महाराष्ट्र में गाय का मांस बेचना और रखना कानून अपराध है। आज से 25 साल पहले बीजेपी-शिवसेना गठबंधन सरकार ने महाराष्ट्र में गौ हत्या पर प्रतिबंध पर विधेयक पारित किया था।

इस नए कानून के मुताबिक, गौ हत्या महाराष्ट्र में अपराध है। राज्य में गौ मांस बेचने और रखने वाले को 10 हजार रुपये जुर्माना और पांच साल तक जेल की सजा का प्रावधन बनाया गया है।

Report by: Rajesh Soni

Also read: अब अनिल देशमुख को जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी ने लिया आड़े हाथों

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x