कोरोनाठाणेताजा खबरेंनाशिकपालघरपुणेपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमीरा भयंदरमीरा रोडमुंबईराष्ट्रीय

ठाणे में लुटेरों के अंदर पुलिस का डर नहीं, दिनदहाड़े महिला से लूटपाट

357

महाराष्ट्र में चोर और लुटेरों को हौसलें सातवें आसमान पर है। अपराधियों के अंदर पुलिस और प्रशासन का थोड़ा भी खौफ नजर नहीं आ रहा है। इसी वजह से दिनों ओ दिन प्रदेश में लूट और चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। ऐसी ही एक लूट की घटना मुम्बई से सटे ठाणे जिले के टिटवाला इलाके से सामने आई है।

दरअसल, टिटवाला में एक चोर महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने की कोशिश करता है, लेकिन वो असफल रहता है। जिसके बाद चोर वहां से फरार हो जाता है। महिला ने लूटेरे को पकड़ने की कोशिश भी की और भागते हुए जोर-जोर से आवाज भी लगाई। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो जाती है। जिसके बाद महज दो घंटे में पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया।

CCTV फुटेज में आप साफ देख सकते हैं कि, एक महिला रास्ते से गुजर रही थी। उसी दौरान चोर महिला के बगल से गुजरता है। और महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने की कोशिश करता है।

Reported by – Rajesh Soni

Also Read – अब शाहीन तूफान के कारण महाराष्ट्र में बारिश की संभावना

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x