ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ गोडसे जिंदाबाद वरुण गांधी ने दिया करारा जवाब

151

ट्विटर पर गोडसे जिंदाबाद के ट्रेंड से भाजपा सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi)  ने जाहिर की नाराजगी। गांधी जयंती के मौके पर सोशल मीडिया पर ‘गोडसे जिंदाबाद’ के ट्रेंड होने पर वरुण गांधी ने कहा कि जो लोग ‘गोडसे जिंदाबाद’ ट्वीट कर रहे हैं, ये लोग देश को गैर जिम्मेदाराना तरीके से शर्मसार कर रहे हैं। आपको बता दें नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।उसके बाद गोडसे को इसके लिए फांसी की सजा भी दी गई थी। हालांकि वरुण गांधी ने ट्वीट किया कि भारत हमेशा से आध्यात्मिक महाशक्ति रहा है। लेकिन यह महात्मा गाँधी ही हैं जो हमारे राष्ट्र के आध्यात्मिक आधार को अपने अस्तित्व के माध्यम से व्यक्त किया और हमें एक नैतिक अधिकार दिया जो आज भी हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

2 अक्टूबर का दिन भारत के लिए काफी अहम रहता है । आज ही के दिन 1869 में गुजरात के पोरबंदर में महात्मा गांधी का जन्म हुआ था।इसलिए 2 अक्टूबर को हर साल गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। गांधी जयंती के मौके पर ट्विटर पर नाथूराम गोडसे जिंदाबाद ट्रेंड कर रहा है। इस पर 61 हजार से ज्यादा लोग ट्वीट कर चुके हैं।ये लोग नाथूराम गोडसे के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। हालांकि वरूण गाँधी के साथ साथ तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड की आलोचना की है।

Report by : Brijendra Singh

Also read : अब शाहीन तूफान के कारण महाराष्ट्र में बारिश की संभावना

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x