ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

नागिन की मृत्यु के बाद नाग घंटों तक फन उठाकर खड़ा रहा, लोगों ने किया दूर, वीडियो वायरल

176

प्रेम मानव और पशु जीवन का एक अभिन्न अंग है। वहीं नाग-नागिन (Serpemt) के प्यार की दर्दभरी कहानी नासिक से सामने आई है। जहां एक नाग अपनी साथी नागिन के दुनिया छोड़ने से काफी दुखी हो गया।

दरअसल, नाग-नागिन के बीच प्यार की एक ऐसी ही अजीबोगरीब घटना नासिक के नंदगांव से सामने आई है। कोबरा सांपों का एक जोड़ा एक टाइल बनाने के कारखाने में घूमता था। लेकिन एक दिन अचानक नागिन मर गई। नाग को विश्वास नहीं हो रहा था कि उसकी प्रिय नागिन उसे छोड़कर चले गई।

नागिन की मृत्यु के बाद नाग उसके शरीर के बगल में फन उठाकर फर्श पर बैठा था। फैक्ट्री के मजदूरों ने जब ये नजारा देखा तो उन्हें भी सांप पर दया आ गई। बहुत मेहनत के बाद नाग को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया। वहीं मृतक नागिन के शरीर को वन विभाग के हवाले कर दिया गया।

किसी वजह से नागिनी की मौत हो गई है। इसलिए नाग नागिन के शरीर के बगल में फन उठाकर काफी देर तक बैठा रहा। साथ ही वीडियो को अपने मोबाइल में कैद करने वाला शख्स नाग को देख रहा है। नाग काफी वक्त तक उसी स्थान पर खड़ा रहा जहां नागिन की मौत हुई थी। क्योंकि उसे यकीन नहीं हो रहा है कि नागिन उसे छोड़कर चले गई। नाग नागिन दंपत्ति कई वर्षों से एक टाइल निर्माण कंपनी के परिसर में रह रहा था। वहां के मजदूर भी इसके आदी थे।

इसलिए दिन में कई बार मजदूर नाग-नागिन का दर्शन करते थे। लेकिन नागिन की अचानक हुई मौत के बाद नाग को अपनी जगह से नहीं हटता देखकर वाले हैरान रह गए। यह वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। और इलाके में इसकी चर्चा हो रही है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :-  https://metromumbailive.com/maharashtra-will-also-open-offices-in-varanasi-and-lucknow/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x