ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

81 आतंकवादियों को एक साथ फांसी

140

सऊदी अरब में एक ही दिन में कम से कम 81 लोगों को फांसी (Execute)दी गई है। फांसी की सजा पाने वाले लोगों पर आतंकवादी संगठनों के साथ संबंध सहित कई गंभीर अपराधों में शामिल होने का मामला दर्ज था। वहीं इनमें से कई लोग खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस और अल-कायदा से जुड़े हुए हैं।

वहीं अन्य आरोपियों पर धार्मिक स्थलों पर हमला कराने, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाओं में शामिल होने का आरोप था। यह पहला मौका है जब सऊदी अरब ने एक साथ इतने लोगों को फांसी दी है। इससे पहले जनवरी 1980 में मक्का की एक बड़ी मस्जिद के सिलसिले में बंधक बनाने के दोषी 63 आतंकियों को फांसी पर लटका दिया गया था

फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि फांसी के लिए सरकार ने शनिवार को क्यों चुना? यह घटना ऐसे समय में हुई है जब दुनिया का ध्यान यूक्रेन-रूस युद्ध पर केंद्रित है। सऊदी अरब में कोरोना महामारी के दौरान फांसी की संख्या में कमी आई थी। किंग सलमान और उनके बेटे, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के शासनकाल के दौरान, विभिन्न मामलों में सिर कलम करना जारी रहा।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/sharad-pawar-is-dawoods-man-rane-doubts/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x