ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

होली से पहले सिर्फ 643 रुपये में सिलिंडर खरीदे, जल्द करें बुकिंग

154

अगर आप होली से पहले सस्ता गैस सिलेंडर(Gas cylinder) बुक करने जा रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आप सिर्फ 634 रुपये में गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। आइये हम आपको बताते है इसके लिए आपको क्या करना होगा?

सरकारी ईंधन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन उपभोक्ताओं के लिए सस्ते सिलेंडर की योजना लेकर आई है। महंगाई के दौर में आप सिर्फ 634 रुपये में एलपीजी सिलेंडर खरीद सकते हैं।

इस सिलेंडर का नाम कंपोजिट सिलेंडर है। यह 14 किलो के सिलेंडर के वजन से भी हल्का है। इस सिलेंडर को एक हाथ से उठाया जा सकता है। यह सिलेंडर आमतौर पर घर में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर से 50 फीसदी हल्का होता है।

कम्पोजिट सिलेंडर वजन में हल्का होता है। इस सिलेंडर में उपभोक्ताओं को 10 किलो एलपीजी गैस मिलती है। इसलिए इस सिलेंडर की कीमत कम है। ये सिलेंडर पारदर्शी होते हैं।

इस सिलेंडर को आप मात्र 633.5 रुपये में खरीद सकते हैं। इस सिलेंडर को आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। यदि आपका परिवार छोटा है तो यह एक बढ़िया विकल्प है।

इस नए सिलेंडर में जंग नहीं लगेगी। जिसके कारण इसमें विस्फोट नहीं होगा। सिलेंडर पारदर्शी है और ग्राहक को भी समझ में आ जाएगा कि कितनी गैस बची है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/goons-vandalized-vehicles-to-create-panic-in-the-area/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x