महाराष्ट्र (Maharashtra) की शेतकरी कामगार पार्टी के नेता गणपत देशमुख का कल रात लंबी बिमारी के बाद 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
शेतकरी कामगार पार्टी के वरिष्ठ नेता गणपतराव देशमुख का अंतिम संस्कार आज सोलापुर के संगोला में किया जाएगा।
आज सुबह देशमुख के पार्थिव शरीर को उनके गृहनगर पेनूर में आखिरी दर्शन के लिए रखा गया। देशमुख के अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण और उनके समर्थक उमड़ पड़े।
राज्य के विभिन्न दलों के नेताओं के संगोला में देशमुख के अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद है।गणपतराव देशमुख ने अपने पूरे जीवन में हजारों कार्यकर्ताओं को जोड़ा। राजनीति में उनके सफल करियर का यही सार था।
बेहद सादा जीवन होने के कारण आम लोग उन्हें हमेशा अपना समझते हैं। गणपतराव देशमुख ने 54 वर्षों तक विधानसभा में संगोला निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। सोलापुर जिले के इस निर्वाचन क्षेत्र से, उन्होंने रिकॉर्ड ग्यारह बार जीत हासिल की। उनके पास एक ही निर्वाचन क्षेत्र से सबसे अधिक बार विधानसभा के लिए चुने जाने का रिकॉर्ड है।
गणपतराव देशमुख के निधन से उनकी कर्मभूमि संगोला में मातम छा गया है। आज उनके कार्यकर्ता उन्हें नम आंखों से विदाई दे रहे हैं।
Report by : Rajesh Soni
Also read : नवी मुम्बई के स्कूल पर डोनेशन लेने को लेकर होगी कार्रवाई-बच्चू कडू